Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

जिलाधिकारी ने पत्रकारों को पढ़ाया पेड न्‍यूज का पहाड़ा

इटावा के जिलाधिकारी पी. गुरुप्रसाद ने आज जनपद के समस्त मीडिया कर्मियों को आमंत्रित कर भारत निर्वाचन आयोग के महत्वपूर्ण निर्देशों को सभी के सामने रखते हुए कहा कि मीडिया को भी पेड न्यूज़ से परहेज करना पड़ेगा नहीं तो 171 एच आईपीसी के तहत कार्रवाई की जाएगी। कई मीडिया कर्मियों में पेड न्यूज़ की गाइड लाइन जानने की बहुत उत्सुकता रही। जिलाधिकारी ने जनहित में यह भी बताया कि आचार संहिता के दौरान आम जनता का कोई भी व्यक्ति एक लाख रुपए से ज्यादा की रकम साथ लेकर चलता पाया जायेगा तो उसको रुपए  की आय का स्रोत भी बताना होगा नहीं तो समस्त रकम जब्त कर ली जाएगी।

पत्रकारों को कराये गए चाय और नाश्ते का बजट कहां से आया यह कोई पत्रकार नहीं पूछ सका क्योंकि इस चाय और नाश्ते के लिए पत्रकारों ने काफी देर इंतजार भी किया। उसके बाद चाय और सरकारी बिस्कुट से ही संतोष करना पड़ा, लेकिन पत्रकारों ने नाश्ते का बजट पूछना इसलिए मुनासिब नहीं समझा क्योंकि जिलाधिकारी के आमंत्रण पर चाय-नाश्ते का सौभाग्य जब कभी मिलता है तो ऐसे मौके पर आचार संहिता तोड़ी भी जा सकती है। बात जब पेड न्यूज़ की शुरू हुई तो कुछ प्रिंट मीडिया से जुड़े भाइयों ने बहुत ज्यादा सवाल जिलाधिकारी से कर डाले जबकि पेड न्यूज़ के विषय में एक पत्रकार से अच्छा कौन समझ सकता है और कौन समझा सकता है। अंत में चार पन्नों का प्रेस नोट देकर सभी को सम्मान सहित विदाई दे दी गयी। 

इटावा से विकास मिश्रा की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...