Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

जिस आईएएस को बर्खास्त होना चाहिए था, वो सपा सरकार में वीवीआईपी बन गया, पीआईएल दायर

प्रिय महोदय, मैंने आज हाईकोर्ट में प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं ओद्योगिक विकास सूर्य प्रताप सिंह को बर्खास्त करने की याचिका दायर की। मुझे इस बात का बहुत आश्चर्य था कि अगर कोई सामान्य कर्मचारी बिना बताये एक साल नौकरी से गायब हो जाता है तो उसे तत्काल बर्खास्त कर दिया जाता है मगर आईएएस के लिए मानो सारे गुनाह माफ़ होते है। 

प्रिय महोदय, मैंने आज हाईकोर्ट में प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं ओद्योगिक विकास सूर्य प्रताप सिंह को बर्खास्त करने की याचिका दायर की। मुझे इस बात का बहुत आश्चर्य था कि अगर कोई सामान्य कर्मचारी बिना बताये एक साल नौकरी से गायब हो जाता है तो उसे तत्काल बर्खास्त कर दिया जाता है मगर आईएएस के लिए मानो सारे गुनाह माफ़ होते है। 

सूर्य प्रताप सिंह पिछले 9 सालों से गायब थे और जैसे ही वापस आये तो सबसे महत्वपूर्ण पद पर तैनात हो गए, क्या इनके लिए कोई नियम, कोई संविधान नहीं है। इनसे किसी ने नहीं पूछा कि इतने सालों तक अमेरिका में क्या करते रहे? खर्चा कैसे चला? क्या इतने साल बाद वापसी किसी विदेशी इशारे पर तो नहीं हुई? 

अभी भी प्रदेश के कई आईएएस सालों से गायब हैं। मेरी याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। मैंने केंद्र सरकार को भी नोटिस देकर कहा है कि इन अफसरों का लेखा जोखा रखने बाले डीओपीटी को निर्देशित करे कि स्टडी लीव पर जाने वाले सभी अफसरों का पूरा विवरण अपनी वेबसाईट पर प्रकाशित करे। बेहद महत्वपूर्ण मुद्दा है यह। 

हमारे प्रदेश में अफसर कम है और यहाँ के अफसर बिना बताये विदेश में सालो तक घूमते हैं। जमकर पैसा कमाते हैं और यहाँ आकर बची हुई तन्खाव्ह ले लेते हैं।  मेरी जानकारी के मुताविक सूर्य प्रताप सिंह को भी इतने सालों की तन्खवाह लगभग एक करोड़ रुपया भी दे दिया जायेगा। धन्य है हमारा सिस्टम।

संजय शर्मा

वरिष्ठ पत्रकार

लखनऊ

मोबाइल-  09452095094


मूल खबर :

भगोड़े आईएएस सूर्य प्रताप सिंह को अखिलेश ने प्रमुख सचिव बना दिया!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...