Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

जिस भी घर की ये बहू है, उस घर को उसका ये ‘पब्लिक नाच’ स्वीकार है तो फिर पल्लू की बाधा क्यों? (देखें वीडियो)

Shruty Dubey : जरा इस नृत्य को देखिए…क्या आपको नहीं लगता कि ये लड़की कमाल की डांसर है…भले ही वो एक चालू फिल्मी गीत पर डांस कर रही है…लेकिन उसके हाव भाव, भंगिमाएं, डांस स्टेप्स लाजवाब है। मगर इसी बीच..अपने आपको नृत्य में खो देने के बावजूद वो अपने सिर का पल्ला बार बार…कई बार सहेजती नजर आ रही है। सिर पर आखिर इतना बोझ क्यों…क्यों नहीं सिर पर लदा पल्ला फेंककर वो सुधबुध खोकर नाच में डूब जाए…

Shruty Dubey : जरा इस नृत्य को देखिए…क्या आपको नहीं लगता कि ये लड़की कमाल की डांसर है…भले ही वो एक चालू फिल्मी गीत पर डांस कर रही है…लेकिन उसके हाव भाव, भंगिमाएं, डांस स्टेप्स लाजवाब है। मगर इसी बीच..अपने आपको नृत्य में खो देने के बावजूद वो अपने सिर का पल्ला बार बार…कई बार सहेजती नजर आ रही है। सिर पर आखिर इतना बोझ क्यों…क्यों नहीं सिर पर लदा पल्ला फेंककर वो सुधबुध खोकर नाच में डूब जाए…

जिस भी घर की ये बहू है…उस घर को उसका ये 'पब्लिक नाच' स्वीकार्य है…तो फिर पल्लू की बाधा क्यों। और ससुराल वगैरह छोड़िये…ये लड़की खुद क्यों नहीं इस बोझ को उतार फेंकती। साफ दिख रहा है कि लड़की कम उम्र की है…शायद हाल ही में शादी हुई हो..उसके नाच से भी साफ जाहिर है कि भीतर से वो खुली-खुली उन्मुक्त सी है….फिर ये पल्ले का नाटक क्यों। मुझे इस नृत्य को देखकर बहुत अच्छा लगा…लेकिन ये पल्ला फांस की तरह चुभ रहा है….

http://bhadas4media.com/video/viewvideo/727/man-and-struggle/pallu-and-dance.html


    Shifalee Pandey : same feeing…same pinch..shruti
 
    Nimish Kumar : ये कुछ दिन पहले मेरे रिपोर्टर ने बताया था। हम इस पर जल्दी ही स्टोरी करने वाले है। वैसे ये हिंदुस्तानी तरीके से की गई अरैंज मैरिज का नतीजा है, जहां मां-बाप की सबसे बड़ी चिंता अपनी बेटी की शादी होती है। सोचिए जरा यदि इस लड़की को एक खुला आसमां मिलता तो? ये शायद किसी डॉस रियलटी शो की सुपरस्टार हो चुकी होती? लेकिन ऐसी हजारों, लाखों प्रतिभाएं हमारे देश में अपने टेलेंट की बलि देते है, साल-दर-साल।
 
    Shruty Dubey : Nimish Kumar थोड़ा सा वैचारिक मतभेद है…हिंदुस्तानी तरीके की अरेंज मैरिज ही नहीं…कथित-तथाकथित लव मैरिज के बाद..परिवार की स्वीकृति के बाद लव मैरिज से आई बहू से भी अपेक्षा वही होती है…जो अरेंज मैरिज के बाद की जाती है। क्या आपको लगता है कि लव मैरिज से ब्याही लड़कियों का ससुराल अचानक ही अल्ट्रामार्डन हो जाता है….?
 
    Shilpi Saurabh Misra : मैं आपसे पुर्णतः सहमत हूँ

श्रुति दुबे के फेसबुक वॉल से.

डांस वीडियो देखने के लिए उपरोक्त तस्वीर पर क्लिक कर दें.


और भी (देखें वीडियो)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...