जीएनएन न्यूज से खबर है कि जूनियर स्तर के चार पत्रकारों को प्रमोट किया जा रहा है. जल्द ही इन लोगों को प्रमोशन तथा इंक्रीमेंट लेटर दे दिया जाएगा. सूत्रों का कहना है कि ये चारों चैनल की लांचिंग के समय से जुड़े हुए हैं. जिन लोगों का प्रमोशन किया जा रहा है उसमें निशार सिद्दीकी, प्रिया अस्थाना, बबिता झा तथा रोहित कुमार शामिल हैं. चारों प्रोडक्शन ट्रेनी के पद पर तैनात थे, जिन्हें प्रमोट करके असिस्टेंट प्रोड्यूसर बनाया जा रहा है. सूत्रों का कहना है कि कुछ और लोगों को प्रमोट किया जा सकता है.






