Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

जीएनएन में हड़ताल स्‍थगित, कर्मचारियों ने तीन दिन का समय दिया

चिटफंडिया चैनल जीएनएन न्‍यूज से खबर है कि पीसीआर तथा कैमरा सेक्‍शन का हड़ताल खतम हो गया है. प्रबंधन के सेलरी तीन दिन के अंदर देने के आश्‍वासन के बाद इन कर्मचारियों ने सोमवार की रात लगभग नौ बजे से काम करना शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि चैनल प्रबंधन अपने कर्मचारियों को सेलरी दो तरीकों से देता है. कुछ लोगों की सेलरी उनके एकाउंट में आती है तो कुछ लोगों को कैश दिया जाता है.

चिटफंडिया चैनल जीएनएन न्‍यूज से खबर है कि पीसीआर तथा कैमरा सेक्‍शन का हड़ताल खतम हो गया है. प्रबंधन के सेलरी तीन दिन के अंदर देने के आश्‍वासन के बाद इन कर्मचारियों ने सोमवार की रात लगभग नौ बजे से काम करना शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि चैनल प्रबंधन अपने कर्मचारियों को सेलरी दो तरीकों से देता है. कुछ लोगों की सेलरी उनके एकाउंट में आती है तो कुछ लोगों को कैश दिया जाता है.

खबर है कि हड़ताली कर्मचारियों के दबाव में प्रबंधन ने जब कैश में सेलरी पाने वाले लोगों को पैसा पेमेंट कर दिया तब जाकर पीसीआर और कैमरा सेक्‍शन के लोग काम पर लौटे. बताया जा रहा है कि अंदरूनी तौर पर हड़ताली टेक्निकल कर्मचारियों को एडिटोरियल टीम का भी सहयोग मिल रहा है. प्रबंधन ने आश्‍वासन दिया है कि तीन दिन के भीतर सभी की सेलरी उनके एकाउंट में पहुंच जाएगी. इसके बाद ही सभी कर्मचारी काम पर लौटे.

बताया जा रहा है कि प्रबंधन पर पूरा दबाव बना हुआ है. कर्मचारी भी चेतावनी दे चुके हैं कि अगर तीन दिन के भीतर सेलरी नहीं मिली तो फिर उन्‍हें हड़ताल पर जाने से कोई नहीं रोक सकता है. उल्‍लेखनीय है कि सोमवार को टेक्निकल कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के चलते शाम पांच बजे का बु‍लेटिन प्रसारित नहीं हो सका था तथा साढ़े छह बजे होने वाला पैनल डिस्‍कशन भी नहीं हो सका था. प्रबंधन को एमसीआर से बुलेटिन चलाना पड़ा था. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...