गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बुधवार से पत्रकारों के कार्यालय में प्रवेश पर रोक लगा दी है। हालांकि पत्रकारों के व्यवहार के वजह से जीडीए के होमगार्ड से लेकर अधिकरियों ने रोका नहीं। सूत्रों की माने तो पत्रकारों की जीडीए से अंदर की खबरें निकालने की वजह से वीसी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसके वजह से वीसी ने यह फरमान जारी किया है। वीसी का कहना है कि पत्रकारों को सिर्फ प्रेस रिलीज ही भेजी जाएं और अखबार में वही खबरें छपे जो खबर वीसी साहब छपवाना चाहते हैं।
अब देखना यह है कि आखिर कब तक यह हुक्म चलता है। लेकिन सोचने की बात है कि जीडीए से अखबारों को लाखों का विज्ञापन मिलता है जिसकी वजह से अखबार मालिकों व वरिष्ठ पत्रकारों की तरफ से इस फरमान का विरोध शायद ही हो।





