ग्यारह राज्य, सैंतीस संस्करण और 5.6 करोड़ पाठक संख्या वाले भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले बल्कि यूँ कहें कि "विश्व के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले" अखबार "दैनिक जागरण" ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को "स्वर्गीय" बना दिया! जी हाँ, आगरा संस्करण के पृष्ठ संख्या आठ पर छपी खबर पर विश्वास करें तो पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी स्वर्गवासी हो चुके हैं।







