Manisha Pandey : खुश रहने के लिए अच्छी लाइफ स्टाइल जरूरी है, अच्छी लाइफ स्टाइल के लिए खूब पैसा खर्च करना जरूरी है, पैसे खर्च करने के लिए पैसा होना जरूरी है, पैसे होने के लिए पैसा कमाना जरूरी है, पैसे कमाने के लिए नौकरी में प्रमोशन, सैलरी हाइक होना जरूरी है, प्रमोशन और सैलरी हाइक के लिए ये प्रूव करना जरूरी है कि you are the best and indispensable for the company, best और indispensable होने के लिए न सिर्फ दिन-रात बैल की तरह काम करना जरूरी है, बल्कि नेटवर्किंग की सारी गोटियां सही जगह पर फिट करना भी जरूरी है, सारी गोटियां फिट करने के लिए सुबह से लेकर रात तक लोगों से मिलने, रैकेट फैलाने, रिलेशनशिप बनाने, ताकतवर लोगों से नजदीकियां बढ़ाने में बिजी रहना जरूरी है।
ये कभी न खत्म होने वाला सिलसिला बहुत ही जरूरी है।
लेकिन दरअसल ये सारी जरूरी चीजों की जरूरत आपके लिए नहीं, बाजार के लिए जरूरी है।
बाजार बता रहा है कि ये जरूरी है और हम रटे जा रहे हैं कि ये जरूरी है, ये जरूरी है, ये जरूरी है।
इंडिया टुडे हिंदी में वरिष्ठ पद पर कार्यरत पत्रकार मनीषा पांडेय के फेसबुक वॉल से.






