जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जेडईईएल) ने बुधवार को बताया कि 31 दिसंबर 2013 को खत्म दूसरे क्वॉर्टर में उसका कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 10.03 फीसदी बढ़कर 213.59 करोड़ रुपये रहा। फाइनेंशियल ईयर 2012-13 के तीसरे क्वॉर्टर में कंपनी को 194.11 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में जेडईईएल की टोटल इनकम 1,188.36 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 938.82 करोड़ रुपये थी।
जेडईईएल के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने बताया, 'ओवरऑल इकनॉमिक एनवायरमेंट चुनौतीभरा बना हुआ है और इस माहौल के बीच जी एंटरटेनमेंट ने मजबूत रफ्तार से बिजनेस बढ़ाया है।' चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एडवरटाइजिंग से मिलने वाला जी एंटरटेनमेंट का रेवेन्यू 34.3 फीसदी बढ़कर 684.31 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के दौरान 509.38 करोड़ रुपये था।





