Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

जी टीवी पर प्रसारित कार्यक्रम ‘फियर फाइल्स’ को बंद कराने के लिए पत्र

सेवा में, श्रीमान अध्यक्ष महोदय जी, I.B.F. Delhi, विषय:- जी टीवी पर प्रसारित कार्यक्रम 'फियर फाईल्स' (डर की सच्ची तस्वीरें) के प्रसारण पर रोक हेतु प्राथना पत्र… श्री मान जी, निवेदन यह है कि जी टीवी पर शनिवार व रविवार को समय 22:30 – 23:30 बजे एक कार्यक्रम प्रसारित होता है जिसका नाम फियर फाईल्स (डर की सच्ची तस्वीरें) है. इसमें झूठी डरावनी कहानियां दिखाई जाती हैं जिसके कारण दर्शकों में अंधविश्वास बढ़ता है और आज के विज्ञान युग में ऐसे कार्यक्रमों को देखकर पढ़े-लिखे नौजवानों, बच्चों व बूढों में अंधविश्वास बढ़ता है और ढोंगी बाबा, तांत्रिकों को बढ़ावा मिलता है और वो दर्शकों को भूत, प्रेत, जिन, डायन, चुड़ैल आदि का डर दिखा कर आम जनता से मन चाहे रुपये वसूलते हैं.

ऐसी घटनाये रोज समाचार पत्रों में पढने को मिलती है कि किसी तांत्रिक ने किसी महिला की इज्जत लूट ली, गहने ठग लिए, रुपये ऐंठ लिए या किसी तांत्रिक के कहने पर किसी महिला ने बच्चे की चाहत में किसी बच्चे का कत्ल कर दिया. आज के वैज्ञानिक युग में यह कार्यक्रम दर्शकों के आगे डर फैलाता है जिससे आम जनता ढोंगी बाबाओं, तांत्रिकों के चक्कर में फंसकर अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई इन ढोंगी बाबाओं, तांत्रिकों पे लुटा देती है. पढ़े-लिखे दर्शक अपना प्रेम पाने के लिए प्रेम विवाह करने के लिए वकीलों के बजाये तांत्रिकों के चक्कर काटते हैं.

इस कार्यक्रम के कारण दर्शकों का ढोंगी बाबाओं, तांत्रिकों पर विश्वास बढ़ता जा रहा है. ये ढोंगी बाबा और तांत्रिक लोगों को नौकरी पाने, विदेश जाने, सौतन से छुटकारा, पढाई में कमजोर, बाँझपन, पति-पत्नी में अनबन आदि कारण से लूटते हैं. इसी कारण से हर शहर में ऐसे ढोंगी बाबाओं, तांत्रिकों का ताँता लगा हुआ है और ऐसे ढोंगी बाबा और तांत्रिको को जी टीवी पर प्रसारित कार्यक्रम फियर फाईल्स (डर की सच्ची तस्वीरें) के प्रसारण के कारण बढ़ावा मिलता है. इस कारण से इस कार्यक्रम का प्रसारण दर्शकों के हित को देखते हुए तुरंत बंद किया जाये. आप की अति कृपा  होगी. मैं आपका जीवन भर आभारी रहूँगा.

प्रार्थी

मयंक जोगी

192/7 दया नगर कलोनी तरावडी
जिला करनाल (हरियाणा )
संपर्क सूत्र :-+91-829-555-666-0
EMAIL:[email protected]

From: Myank Jogi ([email protected])

To: [email protected]

Date: Sun, 29 Sep 2013 00:39:44 +0530

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...