Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

जी न्यूज के पत्रकार की पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा कर मौत को गले लगाया

दिल्ली के मयूर विहार इलाके में दहेज ने एक बेटी की जान ले ली। ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर उसने मौत को गले लगा लिया लेकिन 45 पन्नों के अपने सुसाइड नोट में उसने खोल दी अपने बीते हर जुल्म की दास्तां। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार के डीडीए फ्लैट में रहने वाली 28 साल मंजू की शादी मयूर विहार के पत्रकार मनोज विश्‍वकर्मा के साथ फरवरी 2012 में हुई थी।

दिल्ली के मयूर विहार इलाके में दहेज ने एक बेटी की जान ले ली। ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर उसने मौत को गले लगा लिया लेकिन 45 पन्नों के अपने सुसाइड नोट में उसने खोल दी अपने बीते हर जुल्म की दास्तां। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार के डीडीए फ्लैट में रहने वाली 28 साल मंजू की शादी मयूर विहार के पत्रकार मनोज विश्‍वकर्मा के साथ फरवरी 2012 में हुई थी।

आरोपी मनोज जी न्यूज में बड़े पद पर काम करता है लेकिन शादी के बाद से ही मनोज ने मंजू को दहेज़ के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।  अगर मंजू के घर वाले दहेज देने में असर्मथ रहते तो उसका नतीजा मंजू को ही भुगतना पड़ता था। पुलिस ने मंजू के कमरे से 45 पन्नों के सुसाइड नोट को बरामद कर लिया है जिसमे मंजू ने दहेज़ दानवों की करतूतों को बयां किया है।

मंजू मूल रूप से जबलपुर की रहने वाली थी लेकिन मंजू की पढाई लिखाई दिल्ली में हुई। मंजू ने इंजीनियरिंग की पढाई कर एक प्राइवेट कम्पनी में काम करना शुरू कर दिया था लेकिन शादी के बाद मंजू के पति को मंजू का काम करना नागवार गुजरा और मजबूरन मंजू को काम छोड़ना पड़ा। वहीं मंजू के परिवार का आरोप है की उसने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या के गई है। मंजू का 45 पन्नों का सुसाइड नोट दहेज़ के दानवों की पोल खोलने और उसे सलाखों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...