जी न्यूज़ के 18 वर्षों से बिहार के प्रभारी श्रीकांत प्रत्यूष ने इस्तीफा दे दिया है. श्रीकांत ने तीन दिन पूर्व अपने भेजे इस्तीफे में बिहार में चल रहे अपने प्रोडक्शन हाउस में अपनी व्यस्तता का हवाला दिया है. सूत्र बताते हैं कि जी न्यूज़ मैनेजमेंट ने उनका पर कतर कर उनके उपर किसी को बैठाने की तैयारी कर ली है. मालूम हो कि श्रीकांत प्रत्यूष कई वर्षों से पटना में अपना एक निजी न्यूज़ चैनल पीटीएन न्यूज, नवबिहार, सन्मार्ग हिंदी दैनिक का प्रकाशन कर रहे हैं.
भड़ास से संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.






