Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

जी न्यूज के संपादकों पर दो धाराएं बढ़ाई गई

: ज़ी न्यूज़ के लोगों ने पुलिस का सम्मन लेने से मना कर दिया : ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली मामले में ज़ी न्यूज़ के सुधीर चौधरी और जी बिजनेस के समीर आहलूवालिया पर दो धाराएं बढ़ा दी गई हैं. पहले धारा 384 के तहत ही एफआईआर दर्ज की गई थी. सूत्रों के मुताबिक सीडी की जांच और उसमें मौज़ूद बातचीत सुनने के बाद जांचकर्ताओं ने धारा 511 और 120 बी भी लगा दी है.  ज़ी ग्रुप के दोनों संपादकों के स्टिंग की सीडी को दिल्ली पुलिस ने सीएफएसएल जांच के लिए आज भेज दिया.

: ज़ी न्यूज़ के लोगों ने पुलिस का सम्मन लेने से मना कर दिया : ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली मामले में ज़ी न्यूज़ के सुधीर चौधरी और जी बिजनेस के समीर आहलूवालिया पर दो धाराएं बढ़ा दी गई हैं. पहले धारा 384 के तहत ही एफआईआर दर्ज की गई थी. सूत्रों के मुताबिक सीडी की जांच और उसमें मौज़ूद बातचीत सुनने के बाद जांचकर्ताओं ने धारा 511 और 120 बी भी लगा दी है.  ज़ी ग्रुप के दोनों संपादकों के स्टिंग की सीडी को दिल्ली पुलिस ने सीएफएसएल जांच के लिए आज भेज दिया.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सीडी में इतने मजबूत साक्ष्य हैं कि इन दोनों की गिरफ्तारी आराम से की जा सकती है, अगर पुलिस बिना किसी दबाव के काम करे तब. उधर, पता चला है कि ज़ी न्यूज़ से जुड़े सभी लोगों और गार्डों तक को बता दिया गया था कि अगर पुलिस की तरफ से कोई नोटिस या सम्मन आए तो उसे रिसीव नहीं करना है. बाद में ऐसा ही हुआ. दोपहर करीब एक बजे दिल्ली पुलिस की तरफ से सम्मन ले कर सिपाही आया तो गार्डों ने सम्मन रिसीव नहीं किया.

इस सम्मन में समीर आहलूवालिया को कल दो बजे और सुधीर चौधरी को 11 तारीख को शाम चार बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया है.  लेकिन दोनों ने ज्यादा से ज्यादा वक्त हासिल करने के लिए ये सम्मन नहीं लिए. बताया जा रहा है कि जी न्यूज का प्रबंधन और संपादकीय स्टाफ के कुछ खास लोग पूरे प्रकरण को डायलूट करने के लिए हर स्तर पर प्रयास करने में जुट गए हैं. चर्चा है कि तेजतर्रार छवि के अफसर राजेन्द्र बख्शी, जिनके पास ये केस है, उनका ट्रांसफर करवाने के लिए ज़ी न्यूज़ के रिपोर्टरों ने गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं. पुरानी सत्ता में मलाई काट चुके राजनैतिक ब्यूरो के सदस्यों को नेताओं और सियासी लोगों से सेटिंग करने की ज़िम्मेदारी दी गई है और वो पूरी लगन के साथ इस काम में लग गए हैं. 


इस प्रकरण से संबंधित अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- zee jindal

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...