Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

जी न्यूज छोड़ने के बाद लाइव इंडिया को हेड करेंगे सतीश के. सिंह

जी न्यूज से एडिटर के पद से इस्तीफा दे चुके वरिष्ठ पत्रकार सतीश के. सिंह ने लाइव इंडिया ज्वाइन कर लिया है। वह चैनल से बतौर एडिटर-इन-चीफ के रूप में जुड़े है। सतीश सिंह ने 1993 में एक अंग्रेजी पत्रिका के साथ अपने पत्रकारिता कॅरियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे नलिनी सिंह के प्रोजेक्ट ‘हेलो जिंदगी’ के साथ जुड़ गए। फिर डीडी न्यूज़ में कुछ दिनों तक काम किया। 1996 में वह ‘ज़ी न्यूज़’ के साथ जुड़ गए, जहां पर वे 2005 तक रहे। एनडीटीवी में वह 2007 तक बतौर सीनियर आउटपुट, एडिटर जुड़े रहे। सतीश के. सिंह ने 2007 में दुबारा ज़ी न्यूज का दामन थामा। तब उन्होंने चैनल में बतौर एडिटर काम संभाला। यहां से हाल में उन्होनें इस्तीफा देकर लाइव इंडिया ज्वाइन किया है। इसी ग्रुप से एक अन्य खबर यह है कि ग्रुप के मराठी चैनल मी मराठी को मंदार परब हेड करेगें। परब ने झी 24 तास के एडिटर-इन-चीफ के पद से इस्तीफा दिया था। एक अन्य खबर में कुछ ही दिन पूर्व लाइव इंडिया से ही इस्तीफा देकर सुधीर चौधरी को जी न्यूज के एडिटर कम बिजनेस हेड बनाया गया है।
 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...