बड़ी खबर आ रही है. जी न्यूज पर मानहानि का मुकदमा महेंद्र सिंह धोनी ने किया है. धोनी के खिलाफ जी न्यूज पर कई अनाप-शनाप खबरें दिखाई गई थीं. खासकर मैच फिक्सिंग को लेकर धोनी को संदेह के दायरे में जी न्यूज ने घोषित कर दिया था. इसको लेकर कई प्रोग्राम जी न्यूज पर चलाए गए.
अपने खिलाफ बोगस और बेसिर पैर की खबरें चलाए जाने से नाराज महेंद्र सिंह धोनी ने जी न्यूज के खिलाफ कार्यवाही का मन बनाया. उन्होंने अपनी मानहानि को लेकर कोर्ट का सहारा लिया है. उन्होंने मद्रास हाईकोर्ट में सौ करोड़ रुपये का दावा जी न्यूज पर ठोंक दिया है.
इसे भी पढ़ें…
धोनी से जुड़ी निगेटिव खबरें नहीं दिखा पाएगा जी न्यूज






