Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

जी न्यूज समेत कई चैनलों का लाइसेंस रद्द कराना चाहते हैं नवीन जिंदल!

जिंदल और जी का झगड़ा चरम पर है. जी ग्रुप वाले जी न्यूज व जी बिजनेस न्यूज चैनलों के जरिए लगातार नवीन जिंदल व उनकी कंपनियों पर धावा बोलते रहते हैं तो नवीन जिंदल भी जी ग्रुप को डैमेज करने के लिए लगातार सक्रिय हैं. उन्होंने अब धन उगाही करने वाले चैनलों के लाइसेंस रद्द करने की मांग पिछले दिनों लोकसभा में की. कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल ने बीते दिनों लोकसभा में उन टीवी चैनलों के लाइसेंस रद्द करने की मांग उठायी, जो पेड न्यूज के जरिये कथित रूप से धन उगाही करते हैं.

शून्यकाल के दौरान नवीन जिंदल ने कहा कि टीवी चैनल चलाने के लाइसेंस का कुछ लोग धन उगाही के लाइसेंस के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि गलत कार्य में संलग्न ऐसे चैनलों के लाइसेंस रद्द किये जायें. उन्होंने कहा कि साल भर पहले इस मुद्दे पर सूचना प्रसारण मंत्रालय ने एक अंतर-मंत्रालयी समिति का गठन किया था लेकिन लगता है कि अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

उल्लेखनीय है कि धन उगाही के कथित प्रयास के लिए जी न्यूज चैनल के साथ जिंदल का विवाद चल रहा है. उद्योगपति सांसद जिंदल ने कहा कि इस तरह का मीडिया हमारी इज्जत के साथ खिलवाड करता रहा है चाहे उनके पास सबूत का अभाव ही क्यों न हो. जिंदल ने कहा कि पुलिस जब बंदूक का लाइसेंस देती है, तो कड़ी शर्तों के साथ देती है और जब इन शर्तों का उल्लंघन होता है तो वह लासेंस वापस ले लेती है. जिन्दल की बात का कई सदस्यों ने मेजें थपथपाकर समर्थन किया.
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...