Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

जी न्‍यूज के अंदर उथल-पुथल, छंटनी की तैयारी!

खबर है कि फिल्म सिटी से संचालित जी ग्रुप के कई चैनलों में इन दिनों उथल पुथल मची हुई है। जब से जी ग्रुप के दो संपादक जेल से रिहा होकर बाहर आए हैं तब से चैनल के हालात संभल नहीं पा रहे हैं। जी न्यूज नेशनल के बारे में खबर है कि इसमें बी ग्रेड के कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार लटक रही है। बी ग्रेड के कई कर्मचारी तो छंटनी के डर से पहले ही चैनल छोड़ चुके हैं, जबकि कुछ को चैनल खुद ही बाय बाय कह सकता है।

खबर है कि फिल्म सिटी से संचालित जी ग्रुप के कई चैनलों में इन दिनों उथल पुथल मची हुई है। जब से जी ग्रुप के दो संपादक जेल से रिहा होकर बाहर आए हैं तब से चैनल के हालात संभल नहीं पा रहे हैं। जी न्यूज नेशनल के बारे में खबर है कि इसमें बी ग्रेड के कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार लटक रही है। बी ग्रेड के कई कर्मचारी तो छंटनी के डर से पहले ही चैनल छोड़ चुके हैं, जबकि कुछ को चैनल खुद ही बाय बाय कह सकता है।

इसी तरह का हाल जी ग्रुप के बिजनेस चैनल का भी बताया जा रहा है, इसमें भी गाज बी ग्रेड के कर्मचारियों पर ही गिराए जाने की तैयारी हो रही है। कुछ लोगों ने नौकरी से खुद ही रिजाइन दे दिया है जबकि कुछ दूसरे चैनलों का रूख कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि चैनल हेड को मोटी सैलेरी वाले कर्मचारियों की छंटनी के आदेश दिए गए हैं। ये भी खबर आई कि जी यूपी और उत्तराखंड में संस्थान ने चैनल हेड को 24 लोगों की छंटनी करने को कहा था, लेकिन चैनल हेड की आपति के बाद इन कर्मचारियों की नौकरी किसी तरह से बच पाई है।

इन सबके पीछे वजह बताई जा रही है कि जिंदल मामले में चैनल का नाम आने के बाद चैनल की मार्केटिंग पर काफी फर्क पड़ा है। मार्केटिंग कम होने से चैनल घाटे में ना जाए इसके लिए पहले से ही तैयारी की जा रही है। यही वजह है कि मोटी सैलेरी वाले कर्मचारियों को निकालकर उनके जगह पर कम सैलेरी वाले कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। इसी का असर है कि पिछले दिनों तमाम लोग जी न्‍यूज के चैनलों से इस्‍तीफा देकर दूसरे चैनलों से जुड़ चुके हैं। (कानाफूसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...