जी न्यूज यूपी-उत्तराखंड से खबर है कि बनारस के स्ट्रिंगर रामसुंदर मिश्र राजू का कांट्रैक्ट प्रबंधन ने आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है. इसके साथ ही रामसुंदर और जी न्यूज का संबंध समाप्त हो जाएगा. जी यूपी को लम्बे समय से अपनी सेवाएं दे रहे रामसुंदर के बारे में बताया जा रहा है कि एक न्यूज पोर्टल को लीगल नोटिस भेजने को गंभीरता से लेते हुए प्रबंधन ने उनके कांट्रैक्ट को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है. नोएडा के वरिष्ठों ने भी ऑफ द रिकार्ड बताया कि रामसुंदर का कांट्रैक्ट फिलहाल रिन्यूवल नहीं किया जा रहा है. यह 31 मई को समाप्त हो जाएगा. हालांकि जी न्यूज से संबंध विच्छेद के बारे में राम सुंदर मिश्र राजू से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे अब भी जी न्यूज यूपी के साथ जुड़े हुए हैं.
दैनिक जागरण, आगरा से खबर है कि शरण प्रसाद ने इस्तीफा दे दिया है. वे सर्कुलेशन विभाग में कार्यरत थे. उन्होंने अपनी नई पारी आगरा में ही दैनिक हिंदुस्तान के साथ शुरू की है. उन्हें सर्कुलेशन का सीनियर एक्जीक्यूटिव बनाया गया है. शरण लम्बे समय से जागरण को अपनी सेवाएं दे रहे थे.






