बरेली से खबर है कि जी न्यूज के रिपोर्टर विनीत शुक्ल जल्द ही इस्तीफा देने वाले हैं. विनीत लंबे समय से स्टाफ रिपोर्टर के रूप में जुड़े हुए हैं. सूत्रों का कहना है कि विनीत का बरेली के आवला स्थित इफको में जनसंपर्क अधिकारी के रूप में चयन हो गया है. विनीत बरेली के तेजतर्रार पत्रकारों में शामिल हैं. अभी उन्होंने जी न्यूज से इस्तीफा नहीं दिया है लेकिन जल्द ही वे इस्तीफा देने वाले हैं. उन्होंने इफको की कार्यप्रणाली समझने की शुरुआत कर दी है. इस संदर्भ में विनीत से संपर्क नहीं हो पाया.
बदायूं से खबर है कि स्थानीय डेली अखबार प्रकाशन प्रकाश से इस्तीफा देकर रिंकू पांडेय अमर उजाला के बदायूं कार्यालय से जुड़ गए हैं. प्रशासन प्रकाशन में जहां रिंकू ऑपरेटर की जिम्मेदारी निभा रहे थे वहीं अमर उजाला में उन्हें स्ट्रिंगर बनाया गया है.






