Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

जी न्‍यूज से इस्‍तीफा देकर सहारा नेशनल चैनल के न्‍यूज हेड बने वाशिन्‍द्र मिश्र

जी न्‍यूज यूपी-उत्‍तराखंड से खबर है कि वाशिन्‍द्र मिश्र ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे यहां पर लंबे समय से चैनल हेड के पद पर कार्यरत थे. वाशिन्‍द्र ने अपनी नयी पारी सहारा समय के साथ शुरू की है. वाशिन्‍द्र के सहारा ज्‍वाइन करने के कयास काफी समय से लगाए जा रहे थे. उन्‍हें नेशनल न्‍यूज चैनल में न्‍यूज हेड बनाया गया है. अब तक नेशनल चैनल के हेड की जिम्‍मेदारी रजनीकांत सिंह निभा रहे थे. रजनीकांत सिंह अब उन्‍हें असिस्‍ट करेंगे.

जी न्‍यूज यूपी-उत्‍तराखंड से खबर है कि वाशिन्‍द्र मिश्र ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे यहां पर लंबे समय से चैनल हेड के पद पर कार्यरत थे. वाशिन्‍द्र ने अपनी नयी पारी सहारा समय के साथ शुरू की है. वाशिन्‍द्र के सहारा ज्‍वाइन करने के कयास काफी समय से लगाए जा रहे थे. उन्‍हें नेशनल न्‍यूज चैनल में न्‍यूज हेड बनाया गया है. अब तक नेशनल चैनल के हेड की जिम्‍मेदारी रजनीकांत सिंह निभा रहे थे. रजनीकांत सिंह अब उन्‍हें असिस्‍ट करेंगे.

वैसे वाशिन्‍द्र के सहारा आने की खबरें काफी पहले से आ रही थीं, परन्‍तु उन्‍होंने कई बार इससे इनकार किया था. बुधवार को आखिरकार उन्‍होंने सहारा का दामन थाम ही लिया. अब देखना है कि बसपा के करीबी माने जाने वाले वाशिन्‍द्र सपा के नजदीकियों के लिए पहचाने जाने वाले सहारा का कितना कायाकल्‍प कर पाते हैं या फिर वे भी सहारा की सदाबहार राजनीति के शिकार बन जाते हैं, क्‍योंकि सहारा में सत्‍ता आए दिन बदलती रहती है.
 
बताया जाता है कि पिछली बार नरेश अग्रवाल की सिफारिश पर उपेंद्र राय ने भी इन्हें एक अहम पद पर बिठाने की तैयारी कर ली थी, लेकिन आखिरी वक्त में कुछ  गड़बड़ियां आ गयीं थी. हालांकि इस बार भी वाशिन्‍द्र ने जिस सोच के साथ सहारा समय ज्‍वाइन किया है, हो सकता उसमें उनको सफलता नहीं मिल पाए. सूत्रों का कहना है कि सहारा के नेशनल चैनल का डिस्‍ट्रीब्‍यूशन बहुत ही कमजोर है. ऐसी स्थिति में जी न्‍यूज यूपी-उत्‍तराखंड जैसे विजुवली मजबूत चैनल को छोड़कर आने का फैसला कहीं उनका कद छोटा करने वाला न साबित हो जाए. वाशिन्‍द्र जी ग्रुप में भी मजबूत स्थिति में थे. समूह में कंटेंट की जिम्‍मेदारी भी संभाल रहे थे. परन्‍तु सहारा में उन्‍हें सिर्फ एक कमजोर चैनल का हेड बनाकर उनकी जिम्‍मेदारियों को सीमित कर दिया गया है.
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...