जी न्यूज से बड़ी खबर आ रही है. वरिष्ठ पत्रकार रवि पराशर ने चैनल से इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर न्यूज रूम इंचार्ज की जिम्मेदारी निभा रहे थे. रवि अपनी नई पारी सहारा समूह के साथ शुरू कर रहे हैं. खबर है कि उन्हें नेशनल चैनल का हेड बनाया जा रहा है. उनकी नियुक्ति वाशिन्द्र मिश्र के स्थान पर की जा रही है. वे पिछले बारह सालों से जी न्यूज को अपनी सेवाएं दे रहे थे. इसके पहले भी वे कुछ संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
इधर, रवि सहारा ज्वाइन करने जा रहे हैं. उधर, सहारा समूह के खाते सीज हो गए हैं. उल्लेखनीय है कि जी न्यूज से इस्तीफा देकर वाशिन्द्र मिश्र भी राष्ट्रीय सहारा गए थे, परन्तु वहां की परिस्थितियों से आजिज आकर वे कुछ ही दिनों में इस्तीफा देकर चले गए. अब रवि सहारा समूह के साथ कितना समय निबाह कर पाते हैं यह देखने वाली बात होगी.






