हिंदुस्तान, बरेली से खबर है कि स्थानीय संपादक आशीष व्यास जुलाई के बाद यहां से विदा हो जाएंगे. सूत्रों का कहना है कि उन्होंने इसकी सूचना अपने करीबियों को दे दी है. फिलहाल वे कहीं ज्वाइन करने नहीं जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि वे अपने पिता जी का हाथ बंटाने के लिए अखबार से इस्तीफा दिया है. हालांकि भड़ास से बातचीत में आशीष व्यास ने कुछ समय पहले इस्तीफा देने की बात को निराधार बताया था, परन्तु सूत्रों का कहना है कि अगले महीने से हिंदुस्तान का संपादक बदल जाएगा.
आशीष व्यास राजस्थान में भास्कर से इस्तीफा देकर हिंदुस्तान, बरेली के संपादक बने थे. आशीष के इस्तीफा देने की अटकलें काफी समय से लग रही थीं. उनके कादंबिनी में तबादले की भी चर्चाएं थीं. बरेली में स्थानीय संपादक के नए नामों को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं कि अलीगढ़ के संपादक मनोज पमार को बरेली का संपादक बनाया जाएगा. हालांकि कुछेक और नाम भी सामने आ रहे हैं पर अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ भी सामने नहीं आ पा रहा है.





