जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी, दिल्ली के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष संदीप सिंह ने आल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा)से नाता तोड़ लिया है. उनके बारे में चर्चा है कि वे आम आदमी पार्टी के साथ नई पारी शुरू करने वाले हैं. संदीप सिंह आल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुआ करते थे. उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. आइसा के राष्ट्रीय महासचिव अभ्युदय ने उनके इस्तीफे की पुष्टि की.
संदीप 2007 में संदीप जेएनयू. छात्रसंघ के अध्यक्ष बने. संदीप ने भी पुष्टि की है कि उनकी 'आप' में ज्वायनिंग के लिए बातचीत चल रही है. बताया जाता है कि वे 'आप' नेता योगेंद्र यादव और आनन्द कुमार के संपर्क में हैं. संभव है कि कुछ दिनों में संदीप सिंह 'आप' ज्वाइन करने की घोषणा कर देंगे.






