Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

जेडे को इसलिए मरवाया क्योंकि वो मेरे खिलाफ लिख रहा था : छोटा राजन

: लेकिन अब अफसोस है उसे मरवाने का क्योंकि पत्रकार होने के नाते उसे हक था किसी के भी बारे में लिखने का : मुंबई: अंडरवर्ल्ड सरग़ाना छोटा राजन ने मुंबई के प्रख्यात क्राइम रिपोर्टर ज्योतिर्मय डे यानी जे. डे को मरवाने की बात कबूल की. स्टार न्यूज के संवादादता जीतेंद्र दीक्षित से बात करते हुए डॉन छोटा राजन ने जे. डे को मरवाने की बात कबूल करते हुए कहा है कि उसने शक में जे. डे को मरवा दिया. हालांकि अब उसे अफसोस है.

: लेकिन अब अफसोस है उसे मरवाने का क्योंकि पत्रकार होने के नाते उसे हक था किसी के भी बारे में लिखने का : मुंबई: अंडरवर्ल्ड सरग़ाना छोटा राजन ने मुंबई के प्रख्यात क्राइम रिपोर्टर ज्योतिर्मय डे यानी जे. डे को मरवाने की बात कबूल की. स्टार न्यूज के संवादादता जीतेंद्र दीक्षित से बात करते हुए डॉन छोटा राजन ने जे. डे को मरवाने की बात कबूल करते हुए कहा है कि उसने शक में जे. डे को मरवा दिया. हालांकि अब उसे अफसोस है.

ग़ौरतलब है कि जे डे की हत्या 11 जून को मुंबई में की गई थी. मुंबई पुलिस जे. डे की हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा कर चुकी है. पुलिस ने जिन सात लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है उसके बारे में भी पुलिस ने दावा किया है कि वो अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के ही लोग हैं. छोटा राजन पर शुरू से ही जे. डे की हत्या में हाथ बताया जा रहा था. अब छोटा राजन ने भी माना है कि उसने ही जे. डे को मरवाया. स्टार न्यूज से बात करते हुए छोटा राजन ने जो खुलासे किए हैं उसके मुताबिक जे. डे की हत्या के पीछे दो मुख्य कारण थे. पहला राजन गैंग के खिलाफ़ लिखने और दूसरे दाऊद से उसके संबंध होने का शक.

छोटा राजन इस बात से नाराज था कि जे. डे लगातार उसके खिलाफ लिख रहे थे. छोटा राजन ने स्टार न्यूज से कहा, "जे डे लगातार मेरे खिलाफ लिख रहा था, एक बार मैंने उसे फोन किया और पूछा कि क्या मुझसे कोई पेरशानी है. उसने मुझसे बताया कि वह लंदन जा रहा है और मैं वहां उससे मिलूं. जब जे डे लंदन गया तो मेरे इंफोरमर का वहां से फोन आया और उसने कहा कि मैं लंदन नहीं आऊं, क्योंकि वह छोटा शकील के लोगों से मुलाकात कर रहा था."

छोटा राजन को ये भी शक था कि जे. डे दाऊद गैंग के करीबी हैं इसीलिए उसके खिलाफ लिख रहे हैं. हालांकि छोटा राजन ने स्टार न्यूज से कहा कि जे. डे को मारने का फैसला गलत था. इसलिए भी क्योंकि पत्रकार होने के नाते जे. डे को भी हक था कि वो किसी के भी बारे में किसी के लिए भी लिखे. छोटा राजन औऱ दाऊद इब्राहिम की दुश्मनी बहुत पुरानी है. मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर वर्चस्व को लेकर राजन और दाऊद के गैंगों के बीच कई बार खून-खराबा हो चुका है. जे. डे ने बतौर पत्रकार राजन के बारे में जो लिखा उसके पीछे क्या कारण थे. कोई कारण थे भी या नहीं. जे. डे दाऊद के करीबी थे या नहीं, इसकी सफाई देने के लिए आज जे. डे जिंदा नहीं हैं.

स्टार न्यूज से साभार

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...