Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

जेडे मर्डर : अहमदाबाद के दो पत्रकार भी शक के घेरे में

मुम्बई। दैनिक अखबार 'मिड डे' के वरिष्ठ पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार महिला पत्रकार जिग्ना वोरा के अहमदाबाद से सम्पर्कों की भी जांच की जा रही है। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम इस सिलसिले में अहमदाबाद पहुंची है। वोरा के फोन के कॉल रिकॉर्ड से दो पत्रकारों के बारे पता चला है, जो डे की हत्या से पहले और बाद में लगातार वोरा के सम्पर्क में थे।

मुम्बई। दैनिक अखबार 'मिड डे' के वरिष्ठ पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार महिला पत्रकार जिग्ना वोरा के अहमदाबाद से सम्पर्कों की भी जांच की जा रही है। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम इस सिलसिले में अहमदाबाद पहुंची है। वोरा के फोन के कॉल रिकॉर्ड से दो पत्रकारों के बारे पता चला है, जो डे की हत्या से पहले और बाद में लगातार वोरा के सम्पर्क में थे।

अपराध शाखा के सूत्रों के अनुसार, वोरा का अक्सर अहमदाबाद आना-जाना था। वह कुछ लोगों के लगातार सम्पर्क में थी, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने वोरा को डे के आने-जाने तथा उनसे सम्बंधित अन्य जानकारियां मुहैया कराई थी। सूत्रों का कहना है कि जिग्‍ना पुलिस को जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं। जांच में अपना नाम आने और गिरफ्तारी की चर्चा शुरू होने के बाद जिग्ना ने अपने चार फोन एक महिला और मुर्तजा नामक एक व्यक्ति को सौंप दिए थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जिग्ना के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए। हाल ही में, उन्होंने एक फोन क्राइम ब्रांच को सौंपे। मुर्तजा ने भी क्राइम ब्रांच को यह कहते हुए तीन मोबाइल फोन और एक मेमरी कार्ड सौंपे कि ये फोन जिग्ना के हैं।

उल्‍लेखनीय है कि डे की 11 जून को पवई इलाके में मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। वे मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे। इस सिलसिले में वोरा को 25 नवम्बर को गिरफ्तार किया गया था। वोरा के पहले दस अन्‍य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जा चुकी है। पुलिस ने इस मामले में एक दर्जन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र भी मकोका की विशेष अदालत में दायर किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...