मुंबई : महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता विनोद तावड़े ने मिड डे के वरिष्ठ पत्रकार जेडे की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की. तावड़े ने पत्रकारों से कहा कि अगर सरकार संवेदनशील है और सच्चाई सामने लाना चाहती है तो उसे सीबीआई जांच की मदद लेनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हत्या के कारण और शामिल लोगों को सामने लाने का काम केंद्रीय जांच एजेंसी ही कर सकती है.
तावड़े ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे आईपीएल मैचों में लग रहे सट्टे और फिक्सिंग की जानकारी थी. इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की गई. सरकार ने अपनी आंखें बंद रखी. जेडे की हत्या के बाद दबाव के चलते जिग्ना बोरा को इस मामले में आरोपी बनाया गया. सरकार असली मामले को छुपाना चाहती है. सीबीआई ही सारी सच्चाई सामने ला सकती है.





