मीडिया मुगल रुपर्ट मर्डोक के पुत्र एवं ब्रिटेन में अखबार चलाने वाले जेम्स मर्डोक ने अपनी कंपनियों के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। ब्रिटेन का सबसे पापुलर टैबलॉयड द सन और टाइम्स अखबार जेम्स मर्डोक के ही हैं। जेम्स मर्डोक के ऊपर फोन हैकिंग का मामला चल रहा है। इस विवाद के चलते ही मर्डोक को 168 साल पुराने अखबार न्यूज आफ द वर्ल्ड को बंद करना पड़ा था।
न्यूज ऑफ द वर्ल्ड ने सनसनी वाली खबरों के लिए लोगों के फोन हैक करके सुने थे। इस मामले के चलते जेम्स मर्डोक और उनके पिता रुपर्ट मर्डोक को ब्रिटेन की संसद के सामने भी पेश होना पड़ा था। फोन हैकिंग विवाद के बाद से ही जेम्स मुश्किलों में चल रहे हैं।






