Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

‘जो ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्र के खिलाफ छापेगा, वह ढेर सारे फर्जी मामले खुद पर पाएगा’

सेवा में यशवंत जी, संपादक, भड़ास4मीडि‍या, उत्‍तर प्रदेश के भदोही जि‍ले के ज्ञानपुर वि‍धानसभा सीट से बाहुबली सपा वि‍धायक वि‍जय मि‍श्र के के तमाम गोरखधंधे जि‍ले में चल रहे हैं। बालू खनन हो चाहे सड़कों के निर्माण में धांधली का मामला जि‍ले का कोई भी पत्रकार इनके खि‍लाफ खबरें छापने से कतराता है। इसका दो कारण है वि‍धायक जी द्वारा वि‍ज्ञापन और अन्‍य तरह का लाभ पत्रकारों को जम कर दि‍या जाता है। और अगर कोई पत्रकार इन गोरखधंधों की खबर लि‍ख दे तो उसे झूठे मुकदमों में फंसाकर प्रताड़ि‍त कराया जाता है।

सेवा में यशवंत जी, संपादक, भड़ास4मीडि‍या, उत्‍तर प्रदेश के भदोही जि‍ले के ज्ञानपुर वि‍धानसभा सीट से बाहुबली सपा वि‍धायक वि‍जय मि‍श्र के के तमाम गोरखधंधे जि‍ले में चल रहे हैं। बालू खनन हो चाहे सड़कों के निर्माण में धांधली का मामला जि‍ले का कोई भी पत्रकार इनके खि‍लाफ खबरें छापने से कतराता है। इसका दो कारण है वि‍धायक जी द्वारा वि‍ज्ञापन और अन्‍य तरह का लाभ पत्रकारों को जम कर दि‍या जाता है। और अगर कोई पत्रकार इन गोरखधंधों की खबर लि‍ख दे तो उसे झूठे मुकदमों में फंसाकर प्रताड़ि‍त कराया जाता है।

ताजा मामला आजतक के भदोही संवाददाता और जनसंदेश टाइम्‍स के पत्रकार सुरेश गांधी उर्फ सुरेश जायसवाल का है। जि‍न्‍होने सड़क से लेकर बालू खनन तक के मामले पत्रकारि‍ता के माध्‍यम से सामने लाया लेकि‍न उन्‍हे पुलि‍स प्रशासन ने इतना प्रताड़ि‍त कि‍या कि उन्‍हें जि‍ला छोड़ना पड़ा और तीन माह से बीबी बच्‍चों को लेकर जि‍ले से बाहर रह रहे हैं। उनके उपर गुण्‍डा एक्‍ट के तहत भी कार्यवाही की गयी जि‍स पर कोर्ट ने रोक लगा रखा है और इस मामले में हाईकोर्ट ने डीएम एसपी, कोतवाल सहि‍त प्रमुख गृह सचि‍व को तलब कि‍या है।

—यह वही वि‍धायक हैं जो राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी के भोज में जेल में रहने के दौरान मुख्‍तार अंसारी के साथ पहुंच गए थे। इलाहाबाद के नैनी से जब छूटे तो इनकी बेटी सीमा मि‍श्रा ने पुलि‍सवालों को खुलेआम पांच पांच सौ के नोट बांटे थे। पेशी के दौरान एक सीओ को भी थप्‍पड़ दि‍या था। बसपा सरकार में कैबीनेट मंत्री रहे नंद गोपाल गंप्‍ता नंदी के उपर हुए जानलेवा हमले में आरोपी हैं । इसके आलावां भी तमाम अपराधि‍क इति‍हास है इनका।
 
—आपको सुरेश गांधी का एक वीडि‍यो लिंक भेज रहा हूं जि‍से देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कार्यवाही कि‍सके इशारे पर हो रही है। आपसे नि‍वेदन है कि यूट्यूब के इस लिंक पर जरूर जाकर वीडि‍यो देखें और वीडि‍यो सहि‍त प्रकाशि‍त करने की कृपा करें ।

http://www.youtube.com/watch?v=lPJkKtXigD0&feature=share

https://www.facebook.com/suresh.gandhi.35

भदोही पोलखोल [email protected] नामक मेल आईडी की तरफ से भड़ास को प्रेषित.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...