Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

जौनपुर में पत्रकार आशीष सहित उनके पिता-भाई पर मुकदमा दर्ज

: न्‍यायालय के आदेश पर पंजीकृत हुआ मामला : जौनपुर। जौनपुर न्यायालय एसीजेएम तृतीय के आदेश पर थाना बदलापुर पुलिस ने ग्राम पुरानी बाजार निवासी कथित पत्रकार आशीष पांडेय सहित उनके पिता अवनीश कुमार पांडेय भाई राजेन्द्र प्रसाद पांडेय पर आईपीसी की धारा 419, 420, 323, 504, 506 सहित हरिजन बनाम सवर्ण का मुकदमा पंजीकृत किया है। घटना 10 अगस्त 2009 की है। ग्राम हकारपुर निवासी सर्वजीत पुत्र रामकरन के मुताबिक उसे सफाईकर्मी के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर आशीष, उसके पिता व भाई ने उससे दस हजार रुपया लिया था। 

सर्वजीत ने बताया कि इन लोगों ने नौकरी लगने के बाद के बाद शेष धनराशि चालीस हजार देने की बात कही। पर इन लोगों ने नौकरी दिलाने के नाम पर सर्वजीत को वर्षों दौड़ाया। नौकरी न मिलने की आहट पाते ही सर्वजीत ने अपने दस हजार रुपयों की वापसी की मांग आशीष पांडेय तथा उनके पिता व भाई से करने लगा। दर्ज मुकदमे के मुताबिक पांडेय परिवार ने चार माह पूर्व पैसा लौटाने की बात करते हुए उसे घर बुलाया। निश्चित समय पर जब सर्वजीत आशीष पांडेय के घर रुपया लेने पहुंचा तो सुनियोजित षणयंत्र के मुताबिक लोगों ने उससे मारपीट करने के बाद जातिसूचक शब्द से अपमानित करते हुए दरवाजे से भगा दिया।

पीडित सर्वजीत ने इस बात की लिखित तहरीर पुलिस को सौंपते हुए मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की, परन्‍तु पुलिस ने आशीष के दबाव में मुकदमा दर्ज नहीं किया। अंत में थक हारकर सर्वजीत ने न्‍यायालय की शरण ली। न्‍यायालय ने पूरा मामला सुनने के बाद पुलिस को उपरोक्‍त धाराओं में मामला पंजीकृत करने का आदेश दिया है। पीडि़त का यह भी आरोप है कि पांडेय परिवार भोले भाले लोगों को बरगलाकर उनका शोषण भी करता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...