Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

झांसी के पत्रकारों में खौफ पैदा करने के लिए उनके घरों पर पहुंच रही है पुलिस

झांसी में कोतवाली की जिम्‍मेदारी संभाल रहे दारोगा जेपी यादव का आतंक पत्रकारों पर लगातार बढ़ता जा रहा है. अब तक चार पत्रकारों को जेल भेज चुका यह दारोगा अब पूरे घटनाक्रम के गवाह पत्रकारों पर दबाव बनाने के लिए उनके घरों पर पुलिस और कोबरा के जवानों को लगातार भेज रहा है ताकि दबाव में आकर पत्रकार इस मामले से हट जाएं या गलत बयानी कर दें. बताया जा रहा है कि जेपी यादव शिवपाल यादव का नजदीकी रिश्‍तेदार है, जिसके चलते एसपी-डीएम भी इसके खिलाफ कुछ बोलने और करने से कतराते हैं.
 
सत्‍ता के मद में चूर जेपी यादव ने पहले अमित श्रीवास्‍तव को जेल भेजा. इसके बाद भूख हड़ताल पर बैठे पत्रकारों को आपस में उलझा कर तीन अन्‍य पत्रकारों को भी जेल भिजवा दिया. अब इस पूरे मामले के गवाह पत्रकारों पर भी दबाव बनाया जा रहा है. सूत्रों का कहना है कि सी न्‍यूज के पत्रकार इमरान तथा लाइव इंडिया के पत्रकार जावेद के घर लगातार पुलिस किसी ना किसी बहाने पहुंच रही है. लगातार पुलिस के पहुंचने से इन दोनों पत्रकारों के परिवार वाले काफी डरे और सहमे हैं. 
 
पुलिसकर्मी कभी नाम पता पूछते तो कभी कोई बात पूछते इन दोनों पत्रकारों के घर पर पहुंच रहे हैं. इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि इन दोनों पत्रकारों पर इतना दबाव बनाया जा रहा है ताकि ये लोग खुद को इस मामले से अलग कर लें और सारे प्रकरण का कारण बने दारोगा जेपी यादव को सभी आरोपों से बरी हो जाने का मौका मिल सके. इस मामले में झांसी के पुलिस प्रशासन के रवैये से अब आम लोगों में भी नाराजगी फैल रही है, लेकिन दारोगा के आतंक से फिलहाल कोई बोल नहीं रहा है. सूत्रों का कहना है कि अब कुछ पत्रकार लखनऊ में इस पूरे मामले को उठाने की तैयारी कर रहे हैं.   
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...