Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

झुंझुनू में पीआरओ के खिलाफ निंदा प्रस्‍ताव पारित

: आइसना का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित : झुंझुनूं। ऑल इंडिया स्माल न्यूज पेपर एशोसियेशन की झुंझुंनू जिला ईकाई का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को झुंझुंनू के सूचना केन्द्र में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि झुंझुंनू केन्द्रीय सहकारी भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष शुभकरण चौधरी थे व अध्यक्षता झुंझुंनू बार एशोसियेशन के अध्यक्ष बिरजू सिंह ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गयारसीलाल शर्मा, कांग्रेसी नेता विनोद पूनियां मौजूद थे।

अपने संबोधन में चौधरी ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते है। जो समाज को नई दिशा दिखाने का काम करते है। समारोह में आइसना की जिला ईकाई को शपथ ग्रहण करवाई गई। इसके बाद जनलोकपाल लोकतंत्र व लोकप्रहरी विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षाविद़ एन एस सोढा, पानाराम, बंजरगलाल व रामकुमार बेनीवाल ने विचार व्यक्त किये।

शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष सूरज पुरोहित, महासचिव उमेश शर्मा, अकबर कुरैशी, राजेन्द्र सैन, संतोष रोजडा, मोहन सिंघानिया, कुलदीप सांखला, प्रदीप जोशी, गोविन्द हरतिवाल, मनमोहन खांडल और नरोत्‍तम शर्मा थे। समारोह में पीआरओ के असहयोग के निर्णय पर निंदा प्रस्ताव पारित कर उसकी हठधर्मिता के विरुद्व कार्रवाई करने का निर्णय किया गया। इस अवसर पर हीरालाल स्वामी, सुरेन्द्रजीत सिंह हाडा, सुमन चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्रजीत सिंह ने किया।

झुंझुंनू से रमेश सर्राफ की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...