टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क (टीएनएन) ने कौशिक घोष को टाइम्स नाऊ और ईटी नाऊ का बिजनेस हेड नियुक्त किया है. घोष मुंबई में बैठेंगे और इन दोनों चैनलों के रेवेन्यू व ब्रांड के काम का नेतृत्व करेंगे. वे टाइम्स नाऊ, ईटी नाऊ और जूम के चीफ एक्जीक्यूटिव आफिसर (सीईओ) अविनाश कौल को रिपोर्ट करेंगे.
घोष स्टार इंडिया, रेडियो मिर्ची, एचसीएल, फ्रंटलाइन और एशियन पेंट्स में काम कर चुके हैं. वे आईआईएम कोलकाता और आईआईटी खड़गपुर के स्टुडेंड रहे हैं. ज्ञात हो कि टीएनएन ने टाइम्स नाऊ के विज्ञापन दरों में तीस फीसदी और ईटी नाऊ के विज्ञापन दरों में सौ फीसदी वृद्धि की है.
भड़ास तक सूचनाएं आप [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





