Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

‘टाइम’ सूची में अरविंद केजरीवाल अकेले भारतीय

जानी मानी पत्रिका 'टाइम' की दुनिया भर में वर्ष के प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में इस बार भारत से अरविंद केज़रीवाल का नाम भी है. इस सूची में दुनिया भर से 153 लोगों के नाम है जिन पर ऑनलाइन मतदान किया जा रहा है. मतदान के आधार पर और 'टाइम' पत्रिका के संपादक 100 लोगों की एक सूची तैयार करेंगे जिसे आगामी 18 अप्रैल को जारी किया जाएगा. इस समय 153 लोगों की सूची में भारत से सिर्फ अरविंद केज़रीवाल का नाम है.

जानी मानी पत्रिका 'टाइम' की दुनिया भर में वर्ष के प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में इस बार भारत से अरविंद केज़रीवाल का नाम भी है. इस सूची में दुनिया भर से 153 लोगों के नाम है जिन पर ऑनलाइन मतदान किया जा रहा है. मतदान के आधार पर और 'टाइम' पत्रिका के संपादक 100 लोगों की एक सूची तैयार करेंगे जिसे आगामी 18 अप्रैल को जारी किया जाएगा. इस समय 153 लोगों की सूची में भारत से सिर्फ अरविंद केज़रीवाल का नाम है.

उल्लेखनीय है कि इस समय चल रहे मतदान में अरविंद केज़रीवाल तीसरे नंबर पर हैं. मतदान 12 अप्रैल तक चलेगा. उधर अरविंद केजरीवाल ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि उन्हें इस सूची के बारे में पता ही नहीं है. उन्होंने कहा, "मुझे इसकी जानकारी नहीं है. किसी भी सूची में आना मेरा मकसद नहीं है. मेरा मकसद है कि मैं लोगों के काम आ सकूं." 153 लोगों की इस सूची में सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद, अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, उनकी पत्नी मिशेल ओबामा और पाकिस्तान की मलाला युसुफज़ई के नाम भी हैं.

वैसे आश्चर्यजनक रुप से भारत की किसी और शख्सियत का नाम इस सूची में नहीं है. 'टाइम' पिछले कुछ वर्षों से प्रभावशाली लोगों की सूची प्रकाशित करता रहा है. वर्ष 2010 में ब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा को प्रभावशाली व्यक्ति की सूची में सबसे ऊपर रखा गया था जबकि वर्ष 2011 में वईल गोहिम को शीर्ष स्थान मिला था. वईल गोहिम को मिस्र में हुई क्रांति का प्रवक्ता माना गया था.

वर्ष 2012 में बॉस्केट बॉल खिलाड़ी जेरेमी लिन को सबसे प्रभावशाली माना गया था. अरविंद केज़रीवाल मूल रुप से जनलोकपाल विधेयक की मांग को लेकर चर्चा में आए थे और इससे पहले आरटीआई में उनके काम को काफी पसंद किया गया था. रैमन मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित अरविंद केज़रीवाल इन दिनों दिल्ली में बिजली और पानी के बढ़े हुए बिलों के विरोध में अनशन पर बैठे हैं. (बीबीसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...