एक सूचना के मुताबिक टीएस सुधीर ने हेडलाइंस टुडे (साउथ) में एडिटर के तौर पर पारी की शुरूआत की है. उधर, देर से मिली एक जानकारी के मुताबिक 'आज तक' न्यूज चैनल के मार्निग शिफ्ट सुपर बृजपाल सिंह को बदल दिया गया है. बताया जाता है कि पिछले माह जब सरबजीत की मौत हुई तब रात 8:30 के स्पेशल रिपोर्ट का पैकेज अगले दिन भी चला दिया जिसमें कहा गया कि सरबजीत की हालत गंभीर है, मगर तब तक सरबजीत मर चुके थे. इसी गल्ती के आधार पर सुप्रिय प्रसाद ने उसी दिन रात मेल भेज कर बृजपाल से मार्निंग शिफ़्ट सुपर का पद लेकर मनीष कुमार को सौंप दिया.
भड़ास4मीडिया तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





