जयपुर। राजस्थान के प्रमुख टेलीविजन चैनल ईटीवी राजस्थान के एंकर व रिपोर्टर खुर्शीद रब्बानी को शहर में हुए एक भव्य समारोह में पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। रुण्डल ग्रुप तथा नैक्सजेन की ओर से होटल क्लार्क्स आमेर में हुए समारोह में उन्हें नैक्सजेन एक्सीलेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। इस दौरान उनके पत्रकारिता संबंधी कार्यों पर एक शॉर्ट फिल्म भी प्रदर्शित की गई।
अवॉर्ड के अन्तर्गत रब्बानी को सेना की दक्षिण-पश्चिम कमान के लेफ्टिनेन्ट जनरल ज्ञान भूषण, राज्य के डेयरी एवं खादी-ग्रामोद्योग राज्यमंत्री बाबूलाल नागर तथा रुण्डल ग्रुप के चेयरमैन भवानी सिंह व नेक्सजेन के अरशद हुसैन के हाथों शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव अरोड़ा, मोरारका फाउण्डेशन के सीईओ मुकेश गुप्ता सहित अनेक जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। खुर्शीद रब्बानी का पत्रकारिता के लिए अभिनंदन करने पर न्यूजपेपर्स एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव मनमोहन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर सिंह राणावत, जयपुर जिलाध्यक्ष अमन वर्मा, उपाध्यक्ष आशा जैन, कोषाध्यक्ष पवन टेलर सहित अनेक पत्रकारों ने बधाई दी है।





