टीवी टुडे से खबर है कि टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट के हेड के रूप में कार्यरत शैलेंद्र झा अब नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. शैलेंद्र किएटिव हेड के रूप में लाइफ ओके चैनल ज्वाइन करने जा रहे हैं. शैलेंद्र को इंटरटेनमेंट चैनलों में काम करने का लम्बा अनुभव रहा है. डीयू से स्नातक शैलेंद्र जनरल इंटरटेनमेंट में यूटीवी, बी4यू, स्टार प्लस तथा अधिकारी ब्रदर्स के इंटरटेनमेंट चैनलों के साथ काम कर चुके हैं. करियर के शुरुआत कई साल शैलेंद्र इंटरटेनमेंट चैनलों से ही जुड़े रहे.
सन 2003 में वे आजतक पहुंचे तथा कई पदों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. तेज के हेड भी रहे. आजतक की रिलांचिंग से भी जुड़े रहे. कुछ समय पहले ही उन्हें टुडे ग्रुप के मीडिया इंस्टीट्यूट का हेड बनाया गया था. शैलेंद्र स्टार प्लस और बी4यू के साथ कई फिक्शन सीरियल से बतौर क्रिएटिव प्रोड्यूसर जुड़े रहे. शैलेंद्र ने क्षितिज नाम से एक फीचर फिल्म भी बनाई. यूटीवी में दो साल के भीतर ही 10 प्रोग्राम लॉन्च कराने का श्रेय भी शैलेंद्र के पास है. शैलेंद्र एक पाकिस्तानी चैनल में भी कंसल्टेंट की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. मीडिया इंस्टीट्यूट का हेड बनने से पूर्व से आजतक के आउटपुट हेड थे. सुप्रिय प्रसाद के आजतक ज्वाइन करने के बाद शैलेंद्र को मीडिया इंस्टीट्यूट का हेड बना दिया गया था.






