नेटवर्क 18 और टीवी18 समूह में जो इस्तीफा लिया जाता है उसकी कॉपी भेज रहा हूं। टीवी18 समूह में इस्तीफा लेने या कह लीजिए स्टॉफ को भगाने की जिम्मेदारी दिल्ली में बैठे एचआर हैड संजीव सिंह की है। ये शख्स स्टॉफ को यह बताते हैं कि ''बस यह दो लाइन ही आपको लिखनी है और कुछ नहीं.. हम आपका जल्दी ही सेटलमेंट करवा देंगे… और देखिए, दुनिया बहुत छोटी है और हम आप फिर से कहीं मिलकर कार्य करने के लिए इकटठा हो सकते हैं..''
अपने एचआर के साथियों के साथ कुछ कागज और पेन तैयार रखते हैं एवं बिठाकर इस्तीफा लेते हैं। यदि यह कहा कि कल या थोड़ी देर बात इस्तीफा दूंगा तो कहते हैं– ''अभी बस दो ही लाइन लिखनी है। बाद में क्या…अभी इस्तीफा दे दीजिए। सरलता से बाहर होने का यही रास्ता है अन्यथा दूसरे कदम नहीं उठाने होंगे।''
इस तरह इस्तीफा लेने का मास्टरमाइंड संजीव सिंह हैं।
ये है इस्तीफे का फारमेट..
Date: 00/00/2013
To,
HR Department
Name of company
SUB : Resignation from service
I am —-, Employee code — resigning from the service of the company.
Please relieve me at the earliest.
Thanking you
—
Name:
Employee code :
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.





