
इंडिया न्यूज चैनल में दीपक चौरसिया की इंट्री के बाद शुरू में चैनल की टीआरपी जोरदार तरीके से बढ़ी लेकिन दीपक की सेहत खराब हो जाने के बाद डाउनफाल शुरू हो गया. अब जबकि फिर से दीपक ने दमखम के साथ मोर्चा संभाल लिया है और सामयिक मुद्दों पर आक्रामक तरीके से कवरेज शुरू किया, एंकरिंग की, टीआरपी ने फिर से उछाल मारना शुरू कर दिया है. आसाराम प्रकरण पर इंडिया न्यूज ने सबसे आफेंसिव तरीके से कवरेज किया है. दीपक का शो नंबर वन बन जाने पर चैनल के अंदर उत्साह का माहौल है. लोगों ने एक दूसरे को बधाइयां दी.
भड़ास तक अपनी बात आप [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





