नयी दिल्ली : भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) टैम मीडिया के खिलाफ प्रसार भारती की शिकायत की जांच कर रहा है। सरकारी प्रसारक प्रसार भारती ने टैम मीडिया पर देश में टेलीविजन दर्शकों की संख्या की गणना में अनुचित गतिविधियों का आरोप लगाया है।
आयोग ने प्रथम दृष्टया यह पाया है कि टैम प्रतिस्पर्धा के नियमों का उल्लंघन कर रहा है। उसके बाद ही उसने जांच के आदेश दिए हैं। आयोग ने पांच मार्च को अपनी जांच शाखा के महानिदेशक को शिकायत की जांच का आदेश दिया। (भाषा)






