Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

टॉक शो पर बिफरीं ममता ने कहा- पोर्नोग्राफी से जुड़े हैं रेप पर चर्चा करने वाले

गलसी (कोलकाता) : पश्चिम बंगाल में हाल के दिनों में हुई बलात्कार एवं हत्या की घटनाओं पर विपक्ष एवं बुद्धिजीवियों के निशाने पर आईं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि कुछ स्थानीय समाचार चैनलों पर रेप पर चर्चा करने वाले पोर्नोग्राफी से जुड़े हुए हैं।

गलसी (कोलकाता) : पश्चिम बंगाल में हाल के दिनों में हुई बलात्कार एवं हत्या की घटनाओं पर विपक्ष एवं बुद्धिजीवियों के निशाने पर आईं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि कुछ स्थानीय समाचार चैनलों पर रेप पर चर्चा करने वाले पोर्नोग्राफी से जुड़े हुए हैं।

कुछ स्थानीय टीवी चैनलों पर आयोजित होने वाले टॉक शो का हवाला देते हुए ममता ने आरोप लगाया, ‘हाल ही में दो से तीन बलात्कार की घटनाएं हुई हैं लेकिन प्रत्येक शाम ये तथाकथित बुद्धिजीवी हमारी माताओं एवं बहनों का अपमान करते हैं। कुछ चैनल बंगाल के लोगों का अपमान कर रहे हैं।’

ममता के मुताबिक, ‘ये चैनल सही काम नहीं कर रहे। जो चीजें बच्चे नहीं जानते, उन बातों को ये चैनल उन्हें बता रहे हैं। टॉक शो में किसे बुलाया जा रहा है? इनमें से कई पोर्नोग्रॉफी से जुड़े हैं। वे सामाजिक कार्यकर्ता होने का दावा करते हैं लेकिन वास्तव में वे पैसे के लिए काम करते हैं। टॉक शो भी पैसे का तमाशा है।’

उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह बंगाल का अधिकार को छीन रही है। सीपीएम की सरकार को कर्ज लेने की छूट दी गई और उसका खामियाजा बंगाल की जनता को उठाना पड़ रहा है। ममता ने कहा कि जब हम कर्ज लेना चाहते है तो उसमें भी केंद्र सरकार बाधा पहुंचा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 35 सालों में जो काम सीपीएम ने नहीं किया वह काम तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने दो सालों में कर दिखाया है। इन दो सालों में चार यूनिवर्सिटी खोली जा रही हैं। एक लाख से अधिक लोगों को जमीन का पट्टा दिया गया है। (एजेंसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...