Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

ट्रां‍समिशन किराया न देने पर पॉजिटिव समूह के हमार, फोकस समेत सभी चैनलों में ब्‍लैक आउट

: कर्मचारी परेशान : पूर्व मंत्री मतंग सिंह के पॉजिटिव मीडिया ग्रुप के छह चैनल ब्‍लैक आउट पड़े हुए हैं. किसी भी चैनल पर प्रसारण नहीं हो रहा है. इस ग्रुप के चैनल फोकस टीवी, हमार टीवी, एनई बांग्‍ला, एचवाई टीवी, हाई फाई, एई टीवी ब्‍लैक आउट है. तीन दिनों से चैनल पर कुछ भी प्रसारित नहीं हो रहा है. सूत्रों का कहना है कि मैनेजमेंट की ओर ट्रांसमिशन का किराया ना चुकाने की वजह से इस ग्रुप के सारे चैनलों को ब्‍लैक आउट कर दिया गया है. 

: कर्मचारी परेशान : पूर्व मंत्री मतंग सिंह के पॉजिटिव मीडिया ग्रुप के छह चैनल ब्‍लैक आउट पड़े हुए हैं. किसी भी चैनल पर प्रसारण नहीं हो रहा है. इस ग्रुप के चैनल फोकस टीवी, हमार टीवी, एनई बांग्‍ला, एचवाई टीवी, हाई फाई, एई टीवी ब्‍लैक आउट है. तीन दिनों से चैनल पर कुछ भी प्रसारित नहीं हो रहा है. सूत्रों का कहना है कि मैनेजमेंट की ओर ट्रांसमिशन का किराया ना चुकाने की वजह से इस ग्रुप के सारे चैनलों को ब्‍लैक आउट कर दिया गया है. 

अपने लांचिंग के कुछ समय बाद से ही विवादों में रहने वाले इस ग्रुप का नाम पहले एमथ्रीएम था. परन्‍तु कानूनी एवं तकनीकी दिक्‍कतों के चलते इस कंपनी का नाम बदलकर पॉजिटिव मीडिया कर दिया गया. इस समूह में महिलाओं पर आधारित चैनल फोकस टीवी खोला गया, जो एशिया का पहला महिला बेस्‍ड न्‍यूज तथा करेंट अफेयर्स चैनल है. कई भाषाओं में बुलेटिन प्रसारित करने के लिए एनई टीवी का नाम भी गिनीज बुक में दर्ज है. इन सब खूबियों के बावजूद प्रबंधन की आपसी राजनीति तथा मालिकान के टकराव ने इस समूह को नेस्‍तनाबूद कर दिया है.

वेतन विलम्‍ब से मिलने को दो साल पहले कई दर्जन कर्मचारियों ने इस्‍तीफा दे दिया था. बचे लोग ही इस चैनल को चला रहे थे. इस समूह का हालत यह हो गया कि कोई वरिष्‍ठ पत्रकार इससे जुड़ने से हिचकने लगा. लिहाजा जूनियर लेबल के लोगों को ही प्रमोट करके काम चलाया जा रहा है. हालांकि न्‍यूज रूमें ही सही समूह के चैनल दिखाई पड़ रहे थे, पर पिछले तीन दिनों से तो चैनल न्‍यूज रूम में भी नहीं दिख रहा है. कर्मचारी अपने भविष्‍य को लेकर परेशान हैं. नौकरी की तलाश कर रहे हैं पर इस समूह का नाम सुनते ही उनको नौकरी के लाले पड़ जाते हैं.

इसी समूह के हमार टीवी पर इंडियन ओवरसीज बैंक का 52 करोड़ से ज्‍यादा रुपये का लोन बकाया है, जिसके लिए बैंक रिकवरी नोटिस भी अखबारों में प्रकाशित करवा चुका है. बैंक ने प्रबंधन को अस्‍सी दिन का समय दिया था, इस दौरान पैसे जमा न होने पर हमार टीवी पर बैंक का कब्‍जा हो जाएगा. इस बीच ट्रांसमिशन के बकाया ने ग्रुप की हालत और पतली कर दी है. इस संदर्भ में जब ग्रुप के डाइरेक्‍टर जीके शास्‍त्री से बात की गई तो उन्‍होंने कहा कि ट्रांसमिशन का पैसा बकाया होने जैसी कोई बात नहीं है. सेटेलाइट फ्यूज हो जाने से प्रसारण नहीं हो रहा है. तकनीकी दिक्‍कतों में आदमी कुछ नहीं कर सकता है, आज कल में प्रसारण ठीक हो जाएगा.   

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...