धनबाद पटना इंटरसिटी ट्रेन पर नक्सलियों द्वारा कब्जा किए जाने की सूचना है. आरपीएफ और नक्सलियों के बीच फायरिंग शुरू हो गई है. ट्रेन के गार्ड को गोली लगी है. एक यात्री की मौत होने की जानकारी मिली है. दर्जनों लोग घायल हैं. नक्सलियों की संख्या करीब डेढ़ सौ बताई जा रही है.
आरपीएफ के जवानों से हथियार छीनने की कोशिश की है नक्सलियों ने. बिहार के जमुई स्टेशन के करीब की यह घटना है. धनबाद और झाझा से राहत ट्रेनें मौके पर भेजी जा रही हैं. हमले के चलते ढेर सारी ट्रेनों का संचालन ठप पड़ गया है. अभी अभी जानकारी मिली है कि धनबाद पटना इंटरसिटी ट्रेन पर नक्सलियों के हमले में आरपीएफ का एक जवान मारा गया है. ट्रेन का ड्राइवर अगवा कर लिया गया है. सीआरपीएफ की टुकड़ी मौके पर पहुंच गई है.






