Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

ट्विटर और फेसबुक तय करेंगे देश का अगला प्रधानमंत्री!

नई दिल्ली। अगले आम चुनाव में फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले लोग खासा असर डाल सकते हैं। लोकसभा की तकरीबन 160 सीटों पर इसका असर दिखाई पड़ सकता है। आयरिश नॉलेज फाउंडेशन एंड इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के एक अध्ययन में ये दावा किया गया है। अगर यह बात सच साबित हुई तो कम से कम सोशल मीडिया प्रधानमंत्री तय करने की स्थिति में होगा। हालांकि अध्‍ययन के इतर कुछ लोग इसे कोरी कल्‍पना बता रहे हैं।

नई दिल्ली। अगले आम चुनाव में फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले लोग खासा असर डाल सकते हैं। लोकसभा की तकरीबन 160 सीटों पर इसका असर दिखाई पड़ सकता है। आयरिश नॉलेज फाउंडेशन एंड इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के एक अध्ययन में ये दावा किया गया है। अगर यह बात सच साबित हुई तो कम से कम सोशल मीडिया प्रधानमंत्री तय करने की स्थिति में होगा। हालांकि अध्‍ययन के इतर कुछ लोग इसे कोरी कल्‍पना बता रहे हैं।

अध्‍ययन के मुताबिक लोकसभा की कुल 543 में से 160 सीटों पर सोशल मीडिया का खासा असर देखने को मिल सकता है। महाराष्ट्र में इसका सबसे ज्यादा असर पड़ने की संभावना है। यहां की 21 सीटों पर सोशल मीडिया का असर पड़ सकता है। जबकि गुजरात में 17 सीटें सोशल मीडिया से प्रभावित हो सकती हैं। इसी तरह उत्तर प्रदेश में 14, कर्नाटक की 12, तमिलनाडु की 12, आंध्र प्रदेश की 11, केरल की 10 और मध्य प्रदेश की 9 सीटों पर इसका असर देखने को मिल सकता है।

ये वो लोकसभा सीटें हैं जहां लोग सोशल नेटवर्किंग साइट का इस्तेमाल सबसे ज्यादा करते हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल मतदाताओं के दस फीसदी से ज्यादा लोग फेसबुक से जुडे़ हुए हैं। ताजा सर्वे के मुताबिक फेसबुक से जुड़े लोग चुनाव से पहले अपने आसपास के वोटरों को प्रभावित कर सकते हैं। इस अध्ययन के मुताबिक पिछले चुनाव में कांग्रेस ने जिन 75 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहां इस बार सोशल मीडिया का खास असर दिखाई देगा। इसी तरह पिछले चुनाव में बीजेपी ने जिन 44 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहां के मतदाता भी इस बार फेसबुक से प्रभावित होकर अपनी राय बनाएंगे. अध्ययन ने ये भी संकेत दिए हैं कि जब चुनाव से 48 घंटे पहले उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार पर रोक लग जाती है, तब फेसबुक, ट्विटर पर चुनाव प्रचार अपना रंग दिखाएंगे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...