Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

डाक्‍टर को ब्‍लैकमेल करने के लिए झूठा स्टिंग करने वाले दो पत्रकारों समेत पांच पर मुकदमा

वाराणसी के कैण्ट थानान्तर्गत टैगोर टाउन अर्दली बाजार में क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सक डॉ. ओम प्रकाश सिंह के यहां पहुंच लिंग परीक्षण का झूठा स्टिंग आपरेशन कर पांच लाख रुपयों की मांग करने वाले न्यूज चैनल के फर्जी पत्रकारों संग पांच लोगों के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा कायम किया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद उनकी तलाश में जुट गयी है। जानकारी के अनुसार चिकित्सक के यहां कुछ दिनों पहले एक महिला पहुंची और लिंग परीक्षण करने के लिए चिकित्सक पर दबाव बनाया।

वाराणसी के कैण्ट थानान्तर्गत टैगोर टाउन अर्दली बाजार में क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सक डॉ. ओम प्रकाश सिंह के यहां पहुंच लिंग परीक्षण का झूठा स्टिंग आपरेशन कर पांच लाख रुपयों की मांग करने वाले न्यूज चैनल के फर्जी पत्रकारों संग पांच लोगों के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा कायम किया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद उनकी तलाश में जुट गयी है। जानकारी के अनुसार चिकित्सक के यहां कुछ दिनों पहले एक महिला पहुंची और लिंग परीक्षण करने के लिए चिकित्सक पर दबाव बनाया।

बताया जाता है कि डॉ. ओम प्रकाश ने परीक्षण से इनकार कर दिया। इस पर महिला ने कहा कि दरअसल उसने गर्भपात के लिए दवा का सेवन कर लिया है। यदि जांच कर उसका गर्भपात नहीं कराया गया तो उसकी जान भी जा सकती है। महिला के द्वारा दी गयी जानकारी पर डॉ. सिंह परीक्षण के लिए तैयार हो गये कि कहीं सही में उसकी जान न चली जाये। मगर जब जांच की गयी तो पता चला कि वह गर्भवती ही नहीं है।

तभी प्रवीण व अनुज नामक दो लोग पहुंचे और अपने को न्यूज चैनल का पत्रकार बताते हुए कहा कि आप लिंग परीक्षण करते हैं। यह अपराध है। हमने परीक्षण करते आपकी फुटेज बना ली है और आप बचना चाहते हैं तो तत्काल पांच लाख रुपये दे दें। यदि रुपये नहीं दिये तो शिकायत कर देंगे। मगर वे उनकी धमकी में नहीं आये और इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की। पुलिस ने क्षेत्राधिकारी को जांच सौंपी। जांच में मामला फर्जी पाये जाने पर शुक्रवार को उन दोनों फर्जी पत्रकारों समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कर उनकी तलाश शुरू कर दी गयी। न्यूज चैनल के फर्जी पत्रकारों सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

केके की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...