भाजपा और उनके नेताओं से नजदीकी रिश्ता रखने वाले एनआरआई अंशुमान मिश्रा ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बनारस के सांसद मुरली मनोहर जोशी पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि वे 2जी घोटालों के आरोपियों से घर पर मिले. इन लोगों ने डा. जोशी को फंडिंग की. डा. जोशी इस आरोप से बौखलाए हुए हैं. इस पर जवाब देना वो अपनी इज्जत के खिलाफ समझ रहे हैं, लेकिन जब पत्रकारों ने उनसे इस मुद्दे पर सवाल किया तो उनको पत्रकारों की इज्जत का जरा भी ख्याल नहीं आया.
अब आरोप लगे हैं तो पत्रकार तो पूछेंगे ही, चाहे वो इलाहाबाद के हो या मुरादाबाद के हों, चाहे वो आपके बारे में जितना जानते हों, पर डा. जोशी ने अपनी गरिमा का भी ख्याल नहीं रखा. अपने पद-प्रतिष्ठा का भी ख्याल नहीं किया और सवाल पूछने वाले पत्रकारों को शर्म नहीं आने तक की बात कह डाली. इतना ही नहीं बनावटी हंसी हंसते हुए एक सवाल पर कहा कि उन्होंने आपके कान में कहा होगा. डा. जोशी ने पत्रकारों से और क्या-क्या कहा आप भी देखिए. नीचे के वीडियों लिंक पर क्लिक करके आप जोशी के जवाबों को सुन सकते हैं.
http://www.youtube.com/watch?v=rxtOQJD-0Zo





