Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

डा. मुरली मनोहर जोशी की शर्मनाक हरकत, इलाहाबाद के पत्रकार स्तब्ध (पार्ट एक)

राज्यसभा के पर्चा भरने वाले पूर्व उम्मीदवार एनआरआई अंशुमान मिश्रा द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और संसद की पब्लिक एकाउंट कमेटी (पीएसी) के चीफ मुरली मनोहर जोशी को अब जवाब देते नहीं बन रहा है. इलाहाबाद की प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों ने जब जोशी से इन आरोपों पर उनका पक्ष जानना चाहा तो वह तिलमिला उठे. प्रेस कांफ्रेंस में वह न सिर्फ आगबबूला होते हुए अपना आपा खो बैठे बैठे बल्कि सवाल पूछने वाले पत्रकारों से बदसलूकी भी की.

राज्यसभा के पर्चा भरने वाले पूर्व उम्मीदवार एनआरआई अंशुमान मिश्रा द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और संसद की पब्लिक एकाउंट कमेटी (पीएसी) के चीफ मुरली मनोहर जोशी को अब जवाब देते नहीं बन रहा है. इलाहाबाद की प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों ने जब जोशी से इन आरोपों पर उनका पक्ष जानना चाहा तो वह तिलमिला उठे. प्रेस कांफ्रेंस में वह न सिर्फ आगबबूला होते हुए अपना आपा खो बैठे बैठे बल्कि सवाल पूछने वाले पत्रकारों से बदसलूकी भी की.

डा. जोशी अपने ऊपर लगे आरोपों का तो कोई जवाब नहीं दे सके, साथ ही बार-बार बेवजह हँसते हुए मीडिया का मज़ाक उड़ाया. कभी उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आपको सवाल पूछने के लिए शर्म आनी चाहिए तो कभी मीडिया पर हंसी आने की बात कहकर खिल्ली उडाई. इस प्रेस कांफ्रेंस में हुई कुछ तकरार इस तरह है :

डा. जोशी –  मैं कारपोरेट घरानों से पैसे नहीं लेता… मुझे बड़ा अजीब लग रहा है कि आप लोग मुझसे यह सवाल पूछ रहे हैं. 

सवाल – आप पर टूजी घोटाले के आरोपियों से अपने घर में मुलाक़ात का आरोप लगा है?

डा. जोशी –  इसका जवाब देना मैं अपनी इज्ज़त के खिलाफ समझता हूँ… आपको शर्म नहीं आती यह सवाल पूछते हुए?

सवाल –  एक आदमी जो कभी आपका बेहद करीबी रहा, आपकी पार्टी जिसे सांसद बनाने के लिए समर्थन देती है, वह आप पर गंभीर आरोप लगा रहा है और आप जवाब में इस तरह की बात कर रहे हैं? 

डा. जोशी – आरोप ही बहुत हलके हैं तो मैं उसे वजन कैसे दे दूं… इस पर टिप्पणी करना कोई इज्ज़तदार आदमी मुनासिब नहीं समझेगा.

सवाल – अंशुमान मिश्र ने यह आरोप लगाया है कि वह पार्टी के दूसरे नेताओं से भी मिलने लगे इस वजह से आप उनसे नाराज़ हो गए?

डा. जोशी –  हा हा हा हा हा… ये उन्होंने कहाँ कहा… हा हा… हा हा हा हा… कहाँ कहा…?

रिपोर्टर –  जी…?

डा. जोशी –  हा हा हा….हा हा हा… लगता है आपके कान में कहा है? कहाँ कहा है, आपसे कान में कहा है आपके… हा हा हा हा.

रिपोर्टर – जी नहीं उन्होंने कैमरे के सामने यह आरोप लगाया है.

डा. जोशी – ऐसा नहीं है, आप मेरा स्वभाव जानते हैं..  उसके बाद भी ऐसे सवाल पूछते हैं तो मुझे हंसी आती है… अपने ऊपर नहीं आपके ऊपर… हा हा हा हा हा ह़ा…. मुझे आप लोगों के ऊपर हंसी आ रही है… हा हा हा हहाहा.

 

 
 

 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...