Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

डीआईजी साहब, एटूजेड चैनल का पूर्व सेल्‍स हेड मुझे फंसाने की धमकी दे रहा है

सेवा में, डीआईजी/एसएसपी लखनऊ, उत्‍तर प्रदेश। महोदय, मैं सतीश आर्य, एटूजेड न्‍यूज चैनल में सीतापुर जिले का संवाददाता हूँ और ग्राम गोडापुरवा थाना हरगांव जिला सीतापुर का निवासी हूं। गत १२ मार्च २०१२ को, खुद को ए2जेड न्‍यूज चैनल चैनल उत्‍तर प्रदेश का सेल्‍स हेड बताने वाले धनंजय सिंह का मेल मेरी ई मेल luvisgodsatish.0327@gmail पर आया, जिसमें उन्होंने मुझे टर्मिनेट करने की धमकी देते हुये लखनऊ कार्यालय (401 पिंकी अर्पाटमेन्‍ट, 4 तल लखनऊ) बुलाया।

सेवा में, डीआईजी/एसएसपी लखनऊ, उत्‍तर प्रदेश। महोदय, मैं सतीश आर्य, एटूजेड न्‍यूज चैनल में सीतापुर जिले का संवाददाता हूँ और ग्राम गोडापुरवा थाना हरगांव जिला सीतापुर का निवासी हूं। गत १२ मार्च २०१२ को, खुद को ए2जेड न्‍यूज चैनल चैनल उत्‍तर प्रदेश का सेल्‍स हेड बताने वाले धनंजय सिंह का मेल मेरी ई मेल luvisgodsatish.0327@gmail पर आया, जिसमें उन्होंने मुझे टर्मिनेट करने की धमकी देते हुये लखनऊ कार्यालय (401 पिंकी अर्पाटमेन्‍ट, 4 तल लखनऊ) बुलाया।

सण्‍डे दिनांक 25/0/2012 को वहां जाने पर मुझसे विज्ञापन का 40,000 रुपये मांगने लगे। मैंने कहा कि जब मैंने चैनल पर विज्ञापन भेजा ही नहीं तो रुपये किस बात के। इस पर उक्‍त धनंजय ने मेरा फ़ोन छीन लिया और तीन-चार तमाचे मारे व जान से मारने की धमकी दी और जबरदस्‍ती मेरे बैग की तलाशी लेने लगे और उसमें रखे 2000 रुपये व चेक बुक निकाल ली। मेरे मना करने और यह बताने पर कि उक्‍त चेक बुक बन्‍द हो चुके एकाउन्‍ट की है, के बावजूद जबरन मुझसे अपने नाम पर 10000 और 30000 के चेक कटवाये व जातिसूचक शब्‍दों से अपमानित किया। इस घटना की सूचना हेड आफिस को देने पर मुझे पता चला कि धनंजय सिंह को चैनल से निकाल दिया गया है।

उक्‍त धनंजय सिंह मुझे चेक के आधार पर केस दर्ज करवाने की धमकी दे रहे हैं। आगामी 14 अप्रैल को मेरा विवाह होना है धनंजय सिंह यह जानते हैं और लगातार फोन व ई-मेल से धमकी दे रहे हैं कि मुझे शादी नहीं करने देगा और मेरी बीबी को शादी के पहले ही विधवा करवा देगा। आपसे विनम्र अनुरोध है कि उक्‍त प्रकरण में हस्‍तक्षेप कर आरोपी धनंजय सिंह के खिलाफ समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके कार्रवाई कराने की कृपा करें। आपकी महान दया होगी।

धन्‍यवाद

भवदीय

सतीश आर्या

ग्राम गोडापुरवा थाना हरगांव
जिला सीतापुर
 मो0 -9452526972

 

 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...