खबर है कि इंग्लिश डेली डीएनए के दिल्ली के संपादक सैकत दत्ता ने इस्तीफा दे दिया है. उनके जाने की घोषणा एडिटर इन चीफ सीपी सुरेंदरन ने अखबारकर्मियों के साथ एक बैठक में कर दी. सैकत दत्ता जाने माने रक्षा पत्रकार हैं. सैकत को डीएनए दिल्ली लांच करने का जिम्मा दिया गया था. पर लांचिंग से पहले ही उनका इस्तीफा देकर चले जाने कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे रहा है.
डीएनए, दिल्ली का रेजीडेंट एडिटर बनकर कौन आएगा, यह अभी पता नहीं चल पाया है. सैकत दत्ता ने रक्षा क्षेत्र की कई बड़ी खबरें ब्रेक की हैं. वे जब आउटलुक में थे तो उन्होंने कई बड़ी खबरें ब्रेक की. वे विनोद मेहता के काफी करीबी लोगों में थे. सैकत दत्ता को वर्ष 2010 में बेस्ट आरटीआई जर्नलिस्ट एवार्ड मिला था. वे तब आउटलुक में थे और उन्होंने आरटीआई के जरिए करीब ढाई हजार करोड़ रुपये के घोटाले का पर्दाफाश किया था.
मीडिया से जुड़ी जानकारियां भड़ास को [email protected] पर मेल करके दे सकते हैं.






