अजय अग्रवाल के अखबार डीएलए से कई सूचनाएं आ रही हैं. चर्चा है कि इस अखबार का नोएडा एडिशन बंद होने वाला है. साथ ही यहां लगी प्रिंटिंग मशीन की बिक्री होने वाली है. हालांकि इन दोनों सूचनाओं का डीएलए प्रबंधन ने खंडन किया है पर अखबार से जुड़े लोगों का कहना है कि डीएलए, नोएडा के हालात ठीक नहीं हैं.
उधर, एक अन्य जानकारी के अनुसार डीएलए का उत्तर प्रदेश संस्करण लांच होने जा रहा है. सूत्रों के अनुसार पूरे उत्तर प्रदेश का एक संस्करण होगा, जो सुबह को प्रकाशित किया जाएगा. शुरू में आगरा, लखनऊ और इलाहाबाद में छाप कर समूचे उत्तर प्रदेश में सप्लाई दी जाएगी, बाद में सर्कुलेशन के अनुसार अन्य स्थानों पर भी छापने की योजना है. अगस्त में अखबार प्रिंट होने की संभावना है. डीएलए के महाप्रबंधक महेंद्र जैन ने उत्तर प्रदेश में सर्वे शुरू करा दिया है।





