यूपी में उत्तर प्रदेश पुलिस एसोसिएशन के गठन की मांग वर्षों से चली आ रही है. यूपी सरकार में विचाराधीन इस संगठन को लेकर डीजीपी ने दैनिक जागरण अखबार में बयान दिया है कि प्रदेश में किसी भी कीमत पर पुलिस यूनियन का गठन नहीं होने दिया जाएगा. इसी मामले को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष सुबोध यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखा है तथा पूछा है कि क्यों नहीं राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस एसोसिएशन का गठन होने देना चाहते हैं.
सुबोध ने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि तमाम राज्यों में पुलिस एसोसिएशन है फिर यूपी में इसे क्यों रोका जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा है कि आईपीएस और पीपीएस एसोसिएशन हो सकता है तो फिर पुलिस एसोसिएशन के गठन पर ये अधिकारी दोहरा रवैया क्यों अपना रहे हैं. नीचे सुबोध यादव द्वारा मुख्यमंत्री को लिखा गया पत्र.








